गोरखपुर, मार्च 28 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। भाजपा सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर चिल्लूपार विधायक ने गुरुवार को लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। ब्लाक परिसर बड़हलगंज में आयोजित मेले में सिधुआपार से निर्मला, बुढ़नपुरा से मीरा देवी, खजुरी पाण्डे से रिंकी आदि को मुख्यमंत्री आवास की चाभी सौंपी गई। वहीं 78 स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को 1.17 करोड़ का चेक सौंपा गया। लाभार्थियों ने योगी सरकार की सराहना की। विधायक ने विभिन्न उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान खंड विकास अधिकारी घीसम प्रसाद, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी राजीव तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र, बृजेश वर्मा, स्वतन्त्र सिंह, अष्टभुजा सिंह, सतीष शाही, संजय गुप्ता, कुलदीप गौड़ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान...