गौरीगंज, अगस्त 5 -- अमेठी। संवाददाता प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर शासन की प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, राजस्व कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को समयबद्ध ढंग से मिले तथा जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए। बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की। उन्होंने राजस्व कार्यों, लंबित वादों के निस्तारण, वसूली कार्य और कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों हत्या, लूट, महिला उत्पीड़न, गैंगस्टर, रासुका, पाक्सो एक्ट आदि की स्थिति पर पुलिस को आवश्यक निर्देश ...