कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड कार्यालय के पास स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय में उपमुख्यमंत्री चिकित्सा अधिकारी डॉ.नेम कुमार ने कुक्कुट पालन हेतु 41 लाभार्थियों में मुर्गियों के चूजे वितरित किए। उन्होंने बताया प्रदेश सरकार की बैक यार्ड पोल्ट्री स्वरोजगार योजना के तहत उन अनुसूचित जाति की निर्धन महिलाओं का चयन किया गया जिनकी कुकुट पालन में रुचि है। इस योजना में चयनित लाभार्थियों को 50-50 चूजे वितरित किए गए एवं छप्पर निर्माण के लिए धनराशि लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। चूजों के खाने के लिए आहार एवं दवाइयां भी दी जाएगी। उन्होंने कहा लाभार्थियों का चयन ग्राम प्रधान, पशु चिकित्सा अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी की संस्तुति सहित जनपद के विभिन्न विकास खंडों में किया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्य...