गढ़वा, नवम्बर 26 -- मेराल, प्रतिनिधि। सेवा के अधिकार सप्ताह का आयोजन प्रखंड के तीन पंचायतों में आयोजित किया गया। उसमें लोवादाग संगबरिया और चेचरिया तीनों पंचायत में कुल 1150 विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। सबसे ज्यादा आवेदन मंईयां सम्मान योजना से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। तीनों पंचायतों में कार्यक्रम उद्घाटन के बाद शुभारंभ किया गया। सभी पंचायतों में पेंशन योजना, जाब कार्ड, कंबल वितरण के अलावा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के बीच भी स्वीकृति पत्र वितरित किया गया। चेचरिया पंचायत में बीडीओ यशवंत नायक, मुखिया और पंचायत सचिव दिव्या कुमारी ने लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र वितरित किए। संगबरिया पंचायत में डीपीआरओ बसंत पांडेय, मुखिया संजय राम और पंचायत सचिव दिलिप रजक ने लाभार्थियों के बीच वितरित किया। लोवादाग पंचायत में मुखिया जसीमा ...