किशनगंज, फरवरी 15 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता निदेशक (एनईपी), किशनगंज के निर्देश पर शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया को सुगम एवं तेज बनाने के उद्देश्य से सभी ग्रामीण आवास सहायकों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में लाभार्थियों के लंबित ई-केवाईसी कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियों को समयबद्ध तरीके से प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि ई-केवाईसी पूर्ण होने से लाभार्थियों को आवास निर्माण से जुड़ी राशि निर्बाध रूप से प्राप्त हो सकेगी, इसलिए इस कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अहमर अब्दाली, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), कनीय अभियंता (मनरेगा), ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक तथा आवास लेखापाल सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित ...