भदोही, फरवरी 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शासन की योजनाओं से लाभान्वित होने के लिए किसान फार्मर रजिस्ट्री कराएं। योजनाओं का लाभ उन्हें ही मिलेगा जो फार्मर रजिस्ट्री करा लिए हैं। जो किसान अब तक फार्मर रजिस्ट्राी नहीं करा पाए हैं वह प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही करा लें। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने बताया कि जिले में कुल एक लाख 81675 किसाना पंजीकृत हैं। अब तक एक लाख 47 697 ााकिसानों का फार्मर रजिस्ट्री हो चुका है। जबकि जो शेष किसान बचे हैं वह प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र ही अपना फार्मर रजिस्ट्री करा लें। सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे, किसान पेंशन, कृषि उपकरण अनुदान, बीज एवं उर्वरक अनुदान समेत अन्य कृषि कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई है। बिना रजिस्ट्री के लाभार्थियों का सत्यापन संभव नहीं होगा।...