नई दिल्ली, मई 15 -- मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने बृहस्पतिवार को अपने आर्थिक पूंजी ढांचे (ईसीएफ) की समीक्षा की। ईसीएफ के आधार पर ही सरकार को दिए जाने वाले लाभांश की राशि तय की जाती है। आरबीआई ने 2023-24 के लिए सरकार को रिकॉर्ड 2.1 लाख करोड़ रुपये का लाभांश दिया था। वित्त वर्ष 2022-23 के लिए भुगतान 87,416 करोड़ रुपये था। इस बार लाभांश भुगतान अधिक होने की उम्मीद है, जिसके बारे में निर्णय आरबीआई के केंद्रीय निदेशक मंडल की 23 मई को होने वाली अगली बैठक में लिए जाने की संभावना है। चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्रीय बजट में रिजर्व बैंक और सार्वजनिक क्षेत्र के वित्तीय संस्थानों से 2.56 लाख करोड़ रुपये की लाभांश आय का अनुमान लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.