भदोही, फरवरी 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण को गति देने और लाभार्थियों को समयबद्ध लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने बताया कि निर्मित 4229 शौचालयों की दूसरी किस्त के रूप में कुल 2 करोड़ 59 लाख की धनराशि लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से भेज दी गई है। सीडीओ ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रति शौचालय Rs.6000 की दर से यह धनराशि सीधे लाभार्थियों के खाते में अंतरित की गई है, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और किसी भी प्रकार की अनियमितता की संभावना समाप्त हो। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी विकास खंडों में चरणबद्ध तरीके से लाभार्थियों को भुगतान किया गया है। सुरियावां ब्लॉक के 43 गांवों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.