भागलपुर, अक्टूबर 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने के लिए नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बड़ा कदम उठाया है। कार्यों की लगातार समीक्षा के क्रम में, शनिवार को उन्होंने सख्त कदम उठाते हुए चार लापरवाह कर्मियों का वेतन रोकने के साथ-साथ उनके विरुद्ध स्पष्टीकरण मांगा है। जबकि 24 अनुसेवकों का प्रशासनिक आधार पर फेरबदल किया गया है। समीक्षा के दौरान, नगर आयुक्त ने सभी कर्मियों के कार्य की जांच की और संबंधित शाखा प्रभारियों से उनकी कार्यकुशलता और दक्षता पर फीडबैक लिया। नगर आयुक्त की इस कार्रवाई से निगम कार्यालय में हड़कंप मच गया है और कर्मियों को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहने का कड़ा संदेश मिला है। नगर आयुक्त ने कर संग्राहक सुदामा हरिजन, और अनुसेविका रूणा देवी, करूणा देवी तथा मंजू देवी से तीन दिनों के भीतर स्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.