फतेहपुर, फरवरी 10 -- फतेहपुर। पूर्व में लापरवाह कर्मियों की जांच के लिए एक रेजर को जिम्मेंदारी दी गई। लेकिन कई बिंदुओं पर की जाने वाली जांच में लेटलतीफी होने के चलते जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। जो बीते मंगलवार को वन विभाग के प्रथम रेंज कार्यालय से कर्मचारियों की लापरवाही के चलते भागने वाले कछुआ तस्कर के मामले की विभागीय जांच करेंगी। वहीं वन विभाग की दो टीमें तस्कर की गिरफ्तारी के लिए सुल्तानपुर में डेरा डाले हैं। बता दें की बीते मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे कछुआ तस्कर उमेश गिहार निवासी महेशुआ थाना हनुमागंज जिला सुल्तानपुर को उसके नाबालिग साथी के साथ 40 लाख की कीमत के 148 सुंदरी प्रजाति के कछुओं के साथ जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया था। जिन्हे कछुओं सहित वन विभाग की टीम के सुपुर्द कर दि...