शाहजहांपुर, मार्च 8 -- शाहजहांपुर के सदर बाजार के चमकनी करबला निवासी मनोहर लाल गुप्ता ने कोतवाली में थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को बताया कि 24 फरवरी को उसकी बहू अपनी सात माह की बेटी के साथ ई-रिक्शा संख्या यूपी27बीटी-0657 पर सवार होकर आशा वर्कर की ड्यूटी करके जा रही थी। हनुमत धाम के आगे पनही मस्जिद के पास विसरात पर ई- रिक्शा चालक की तेजी व लापरवाही से चलाने के कारण ई रिक्शा पलट गया। जिसमें उनकी पोती की दिव्यांशी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बहू गंभीर घायल हो गए। बहू को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने अगले दिन डक्टर चौधरी अस्पताल ले जाया गया। जहां पर अब भी इलाज चल रहा है। बहू के इलाज में लगे रहने कारण वह अपनी पोती दिव्यांशी का पोस्टमार्टम अज्ञानता के कारण नहीं करा पाया था। पोती का अंतिम संस्कार करने के बाद आया हूं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.