भदोही, दिसम्बर 18 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक कार्यालय सुरियावां सभागार में गुरुवार को खंड विकास अधिकारी ब्रजेश कुमार तिवारी ने अधिकारियों संग समीक्षा बैठक ली। इसमें ग्रामीण अंचलों में विकास और निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराने को निर्देशित किया। चेताए कि इसमें किसी स्तर से लापरवाही हुई तो कार्रवाई होना तय है। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में विकास और निर्माण कार्य प्राथमिकता से कराया जाए। शासन स्तर से संचालित योजनाओं का लाभ उन्हें ही मिले जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं। पीएम और सीएम आवास का ब्लॉक स्तरीय अधिकारी स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रेषित करें। समीक्षा बैठक में जो कमियां मिली है उसे प्राथमिकता के सुधार कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...