गंगापार, जुलाई 2 -- कस्बा भारतगंज के मोहल्ला गारोपुर निवासी 31 वर्षीय अशफाक अहमद उर्फ बाबा पुत्र स्व. जमालुद्दीन हाशमी की मौत से पूरे कस्बे में शोक और आक्रोश है। परिजनों का आरोप है कि अशफाक को मामूली पेट दर्द था, जो पथरी से जुड़ा बताया गया। इलाज के लिए सोमवार को उन्हें मोहल्ले के ही एक कथित झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया। परिजनों के अनुसार उक्त डॉक्टर ने बिना किसी जांच और परीक्षण के अशफाक को छह बोतल ग्लूकोज तथा करीब 15 इंजेक्शन दे डाले। इसके बाद उसकी तबीयत और बिगड़ती चली गई। मंगलवार की सुबह परिजन उन्हें आनन-फानन में मिर्जापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तत्काल प्रयागराज रेफर कर दिया। लेकिन प्रयागराज पहुंचने से पहले ही रास्ते में अशफाक ने दम तोड़ दिया। जैसे ही शव वापस उनके घर लाया गया, पूरे कस्बे में मातम छा गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.