बरेली, दिसम्बर 22 -- आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर बदहाल स्थिति के चलते जिले की प्रदेश में 74वीं रैंक पर अधिकारियों ने कड़ा रुख अपनाया है। सीएमओ ने लापरवाही पर 15 कम्यूनिटी हेल्थ अफसरों का वेतन रोक दिया है। साथ ही उनको काम में सुधार नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। सीएमओ की कार्रवाई से सीएचओ में खलबली मच गई है। बीते दिनों शासन ने आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कई मानकों पर समीक्षा की थी। इसके बाद सभी जिलों की रैंक जारी की गई थी जिसमें बरेली और शाहजहांपुर की स्थिति सबसे खराब मिली थी। बरेली जहां प्रदेश में 74वें स्थान पर था वहीं शाहजहांपुर को सबसे आखिरी 75वां स्थान मिला था। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सुधार के लिए सीएमओ को निर्देश दिया था। सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने स्क्रीनिंग की रिपोर्टिंग, जन अरोग्य समिति की बैठक, वेलनेस सत्र...