सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी/मेजरगंज। कुआरी मदन राजकीय आदर्श विद्यालय में गुरुवार को कक्षा एक के छात्र आदित्य कुमार की मौत ने बड़ा सवाल खड़ा किया। लापरवाही, शिथिलता या फिर खानापूर्ति की वजह से बच्चे की जान गयी। विद्यालय परिसर के बीच से गुजर रहे 11 हजार हाइटेंशन तार हटाने के लिए स्कूल के प्राचार्य द्वारा करीब एक वर्ष पूर्व लिखित आवेदन दिया गया, लेकिन उसके बावजूद बिजली विभाग सोया रहा। अनहोनी की आशंका से प्राचार्य द्वारा बार-बार मौखिक शिकायत भी की गयी, लेकिन उसके बावजूद बिजली विभाग तार हटाने या फिर उसे कवर करने में शिथिल रहा। जिसका परिणाम हुआ कि गुरुवार को कक्षा एक के छात्र आदित्य की मौत हो गयी। हालांकि विभाग अब इसकी जांच कर उचित मुआवजा देने की बात कह रहा है। उधर, लोगों का कहना है कि जब स्कूल के छत के पास से 11 हजार तार जा रही है तो उसपर ज...