भदोही, फरवरी 22 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल ने अधिकारियों संग सीएम डैशबोर्ड की साप्ताहिक समीक्षा बैठक ली। इसमें रैकिंग में सुधार लाने को निर्देशित करतते हुए चेताए कि इनमें किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। इस दौरान सीडीओ ने बताया कि निर्माणाधीन निर्मित 85 इंडिकेटर्स की समीक्षा हुई। अधिकारियों के सतत् प्रयास से माह जनवरी में जिले की रैकिंग 15वें स्थान पर आया है। अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि रैकिंग में सुधार लाएं। जिले की निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं गहन समीक्षा की गई। समस्त कार्य को समय के साथ पूर्ण कराने को निर्देशित किया गया। ताकि शीघ्र ही मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अंकित किया जाए। उद्योग विभाग को टूलकिट वितरण में पू...