मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। फार्मर रजिस्ट्रेशन के विशेष अभियान में न्यूनतम प्रदर्शन करने वाले 12 कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं पंचायत सचिवों का वेतन बंद कर दिया गया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने गुरुवार को ग्राम व कर्मीवार उपलब्धियों की समीक्षा के दौरान कार्रवाई का आदेश दिया। किसानों के रजिस्ट्रेशन की तिथि 15 फरवरी तक निर्धारित है। डीएम ने अगले तीन दिन में सभी को सौ प्रतिशत काम पूरा करने का टास्क दिया। काम में कोताही न हो, इसके लिए बीडीओ व सीओ को मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में पाया गया कि एक ही दिन में 6062 किसानों का रजिस्ट्रेशन किया गया। अब तक जिले में कुल 2,43,428 किसानों का रजिस्ट्रेशन पूरा किया जा चुका है। इनमें से 1,32,790 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना स...