देवरिया, नवम्बर 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के न्यू कालोनी स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क से गिरे पेड़ों की लकड़ी गायब होने के मामले में पार्क के चौकीदार समेत चार कर्मचारियों के विरूद्ध कार्रवाई की गई है। इन चारों कर्मियों को लापरवाही बरतने पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा कार्यमुक्त किया गया है। शहर के न्यू कालोनी स्थित पं. दीनदयाल पार्क का देखरेख नगर पालिका द्वारा किया जाता है। कुछ दिन पूर्व आंधी- बारिश से कई सागौन के पेड़ पार्क में गिर गए थे। जिसे किसी ने कटवाकर गायब कर दिया। पेड़ों के गायब होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका प्रशासन से की। जिसके बाद खलबली मच गई। नगर पालिका प्रशासन ने शिकायत को संज्ञान में लेकर जब पेंच कसा तो गायब हुए पेड़ की कुछ लकड़ी बरामद हुई। जबकि कुछ लकड़ी का तक पता नहीं चल सका है। मामले में पार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.