सिमडेगा, दिसम्बर 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। विधायक भूषण बाड़ा ने गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के क्रिवान्वयन में बैंक अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरते जाने को लेकर भी विधानसभा सत्र में सवाल उठाया है। विधायक ने कहा है कि जिले में गरीब एवं मेघावी छात्रों के उच्च शिक्षा ग्रहण करने हेतु गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना संचालित है। लेकिन बैंक अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरते जाने बहुतायत गरीब एवं मेघावी छात्रों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विधायक ने छात्रों को योजना का लाभ देने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस पर विधायक को बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंकों द्वारा 1028 एवं वर्ष 2025-26 में 1065 अनुमोदित आवेदनों के बिरुद्ध लोन विद्यार्थियों के बीच लोन वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त 1146 आवेदनों पर कार्रवाई प्रक...