रांची, जनवरी 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को समग्र शिक्षा की ओर से संचालित सिविल निर्माण कार्यों की एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जेईपीसी में आयोजित इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के सहायक अभियंताओं और कनीय अभियंताओं ने भाग लिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए स्वीकृत योजनाओं की भौतिक व वित्तीय प्रगति का बारीकी से विश्लेषण किया गया। एसपीडी शशि रंजन ने उन ठेकेदारों और एजेंसियों के प्रति कड़ा निर्देश दिया, जिन्होंने कार्यादेश प्राप्त होने के बावजूद कार्य की गति धीमी रखी है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गैर-जिम्मेदार एजेंसियों को तत्काल ब्लैकलिस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की जाए। सरकारी संसाधनों का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित ...