मथुरा, जनवरी 15 -- एसएसपी ने कर्तव्य के प्रति बरती घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अकर्मण्यता के आरोप में बरसाना थाने में तैनात मुख्य आरक्षी को निलम्बित कर दिया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिये हैं। थाना बरसाना में तैनात मुख्य आरक्षी मनोज कुमार द्वारा कार्य के प्रति लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। बताते हैं कि एसएसपी श्लोक कुमार द्वारा उसकी वीट पुस्तिका का निरीक्षण किया गया। वीट पुस्तिका पूर्ण नहीं पायी गयी। इतना ही नहीं दो वर्ष से एक ही वीट पर रहने के बाद भी पुस्तिका के कॉलम, पेज दैनिक कार्यक्रम तक अंकित नहीं किये गये। इस बारे में जानकारी करने पर वह सही उत्तर भी नहीं दे सके। इस पर एसएसपी श्लोक कुमार ने नाराजगी जताते हुए कार्य के प्रति घोर लापरवाही पाये जाने पर, कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर विभागी...