संतकबीरनगर, फरवरी 9 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पुलिस ने शहर के भेली मंडी के पास पेड़ की डाल के नीचे दबने से एक व्यक्ति के घायल होने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। राम भवन शर्मा पुत्र कपिल देव शर्मा निवासी जनता मार्ग निकट हनुमान मंदिर बरदहिया बाजार थाना कोतवाली खलीलाबाद ने तहरीर दी है। कहा कि उनका भतीजा आयुष कुमार पुत्र रामभज शर्मा जो एचडीबी फाइनेंसियल सर्विसेंज लिमिटेड में कार्यरत है। 16 जनवरी को सुबह करीब 10 बजे के आस पास स्कूटी पर उज्ज्वल सिंह पुत्र हदयनारायण सिंह निवासी जनता मार्ग बरदहिया बाजार को बैठा कर अपने ड्यूटी पर जा रहे थे। भेली मंडी में श्रीराम टाइल्स के सामने पहुंचे थे। उसी समय श्रीराम टाइल्स का मालिक बिपिन कुमार जायसवाल पुत्र राजकुमार जयसवाल आदि अवैध ढंग से अपने मकान के सामने सरकारी पेड़ गुलमोहर को मजदूरों के द्वारा असा...