शाहजहांपुर, दिसम्बर 5 -- फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में लगातार लापरवाही बरतने पर सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए तहसीलों जलालाबाद, तिलहर और सदर के करीब 20 अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोक दिया। इसमें बीडीओ, एडीओ (पी), एडीओ कृषि सहित कई जिम्मेदार शामिल हैं। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने किसान रजिस्ट्रेशन और उससे जुड़े कार्यों की प्रगति का ब्योरा तलब किया था पाया गया कि कई ब्लॉकों में कार्य संतोषजनक नहीं है। लगातार निर्देशों के बावजूद सुधार नहीं हो रहा था। इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उन्होंने जलालाबाद, तिलहर और सदर तहसील के बीडीओ, एडीओ (पी), एडीओ कृषि समेत करीब 20 जिम्मेदार अधिकारियों की वेतन रोकने का आदेश जारी कर दिया। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि पंजीकरण कार्य में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी, क्योंकि यह सीधे किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.