अलीगढ़, फरवरी 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। विद्युत नगरीय वितरण मंडल में तैनात सहायक अभियंता को कार्य में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र डी-सेंटर क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित 250 केवीए के दो वितरण परिवर्तकों के क्षतिग्रस्त होने के मामले में की गई है। मरघट और गत्ता फैक्ट्री क्षेत्र में लगे इन परिवर्तकों पर क्षमता के अनुरूप फ्यूज स्थापित नहीं किए गए थे। समय पर उचित रखरखाव और तकनीकी सावधानियां न बरतने के कारण दोनों परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई। मामले को गंभीर मानते हुए उच्च अधिकारियों ने नाराजगी जताई। प्रथम दृष्टया जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित सहायक अभियंता अनुराग पांडेय के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई। मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.