उरई, फरवरी 4 -- उरई। रोडवेज डिपो उरई में तैनात चालक, परिचालकों पर लापरवाही पर कार्रवाई की गई है। एआरएम केके आर्य ने बताया कि आउटसोर्सिंग परिचालक अजय की सेवाएं समाप्त की गई तो वहीं, नियमित चालक अवनीश को निलंबित किया है। दोनों रोडवेज के संचालन में उदासीनता बरत रहे थे। कई बार इनको नोटिस के माध्यम से हिदायत दी गई। इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आया। तत्पश्चात रोडवेज विभाग ने उनके विरुद्ध नियमोंका उल्लंघन और रोडवेज संचालन में सहयोग न करने पर कार्रवाई करते हुए आलाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.