शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर एसपी राजेश द्विवेदी ने परौर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। उनके स्थान पर रामेंद्र सिंह को परौर थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पुलिस महकमे में अन्य जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। साइबर सेल की कमान रजनीश कुमार को सौंपी गई है, जबकि अब तक साइबर सेल प्रभारी रहे सर्वेश शुक्ला को मॉनिटरिंग सेल का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को कार्यों में पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...