रामपुर, मई 9 -- गांव में सफाई कार्य के प्रति उदासीनता बरतने पर दो सफाई कर्मियों का वेतन रोकते हुए उनको नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई डीपीआरओ ने बीते दिनों गांवों के निरीक्षण के दौरान पाई गईं कमियों के आधार पर की है। जिला पंचायत राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बीते दिनों जिले की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया था। सैदनगर ब्लाक की ग्राम पंचायत बिचपुरी और ईश्वरपुर में सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाई गई थी। इन गांवों में सड़क के दोनों ओर अत्यधिक मात्रा में पालीथिन मिली और गांव में यहां-वहां जलभराव की स्थिति बनी थी। इससे गांव में आरआर सेंटर का प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होता पाया गया। जिस पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताते हुए ग्राम पंचायत बिचपुरी पर तैनात सफाई कर्मचारी बाबू सिंह और ग्राम पंचायत ईश्वरपुर पर तैनात सफा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.