महाराजगंज, दिसम्बर 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एएनएम की समीक्षा बैठक की गई, जिसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने की। बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, परिवार कल्याण सहित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर समीक्षा की गई। इसमें एनसी रजिस्ट्रेशन की स्थिति असंतोषजनक पाए जाने पर 10 एएनएम को चेतावनी दी और दिसंबर माह में अनिवार्य रूप से सुधार लाने के निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। डॉ. केपी सिंह ने कहा की टीकाकरण के बाद यू-विन पोर्टल पर समय से फीडिंग सुनिश्चित करने, गर्भवती महिलाओं की ई-कवच पोर्टल पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि करने व प्रदान की गई स्वास्थ्य सेवाओं को नियमित रूप से अपडेट करने पर जोर दिया। बैठक में कार्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.