फिरोजाबाद, फरवरी 11 -- डीएम ने बुधवार को अपने कार्यालय में सीएम डैशबोर्ड पर खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों की समीक्षा की गई। उन्होंने खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए। डीएम रमेश रंजन ने समीक्षा में पाया कि जीएम डीआईसी, पीओ डूड़ा और जिला आबकारी अधिकारी की रैंकिंग सी ग्रेड है। जिस पर डीएम ने असंतोष जनक मानते हुए निर्देश दिए कि इन सभी अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाएं। इसमें से कोई भी अधिकारी बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े। नगर निगम और स्टांप विभाग के लक्ष्य की समीक्षा करते हुए पाया गया कि वसूली निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे है। नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की कम वसूली पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.