गुड़गांव, दिसम्बर 23 -- गुरुग्राम, वरिष्ठ संवाददाता। गुरुग्राम और मानेसर की जहरीली होती हवा के बीच हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दोनों नगर निगमों के खिलाफ सख्त मोर्चा खोल दिया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की टीम द्वारा 17 और 18 दिसंबर को किए गए औचक निरीक्षण में शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों किनारे निर्माण एवं ध्वस्तीकरण (सीएंडडी वेस्ट) का अंबार लगा मिला। इस गंभीर लापरवाही को देखते हुए बोर्ड ने दोनों निगमों को पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अधिकारियों का स्पष्ट कहना है कि यह 'सीएंडडी वेस्ट मैनेजमेंट रूल 2016' का सीधा उल्लंघन है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के निरीक्षण के दौरान गुरुग्राम के नरसिंहपुर, खेड़की दौला, सेक्टर-37, 74, बादशाहपुर और दरबारीपुर जैसे क्...