हरदोई, दिसम्बर 8 -- हरदोई। जनपद में परिषदीय विद्यालयों में समय-समय पर होने वाली गंभीर घटनाओं पर खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा समय से मौके पर न पहुंचने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.अजीत सिंह ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उनका कहना है कि ऐसी लापरवाही से विभाग की छवि धूमिल होती है और जवाबदेही सुनिश्चित करना आवश्यक है। बीएसए ने कहा कि जनपद में संचालित परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, संविलियन एवं कस्तूरबा विद्यालयों में किसी भी प्रकार की घटना होने पर खंड शिक्षा अधिकारियों का तत्काल मौके पर पहुंचना आवश्यक है। कई बार अधिकारी मौके पर नहीं जाते, जिससे समस्याओं का तत्काल निस्तारण नहीं हो पाता। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि अब ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए ने न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.