अलीगढ़, फरवरी 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में सड़क निर्माण, पाइपलाइन, गैस लाइन, सीवर और अन्य विकास कार्यों के दौरान सड़क पर खुले गड्ढे, बाहर निकली सरिया और अधूरे निर्माण कार्यों से आमजन की जान को खतरा उत्पन्न हो रहा है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए डीएम संजीव रंजन ने सख़्त रुख अपनाते हुए कार्यदायी संस्थाओं और संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। डीएम ने कहा कि सड़क पर खुले गड्ढे या निर्माण के बाद बाहर निकली सरिया किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। यह सीधी लापरवाही है और जन-सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ऐसी त्रुटियों के कारण राहगीरों, दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ बच्चों और बुजुर्गों को भी गंभीर खतरा बना रहता है। उन्होंने निर्देश दिए कि शहर में किसी भी कार्यदायी संस्था द्वारा सड़क खोदने से पूर्व आवश्यक अनुमति ...