प्रयागराज, जनवरी 5 -- संपूर्ण समाधान दिवस पर आए मामलों के निस्तारण में लापरवाही करने पर एक कर्मचारी का वेतन रोक दिया गया, जबकि सात को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। तीन कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। सदर तहसील में सोमवार को कुल 110 मामले आए, जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर डीएम के निर्देश पर पिछले महीने आए मामलों के निस्तारण की रैंडम जांच कराई गई। अनुपस्थित रहने पर कोरांव के लेखपाल शिव कुमार पटेल का वेतन रोका गया। वहीं फूलपुर के लेखपाल सर्वेश कुमार व अनंद कुमार सिंह को आईजीआरएस प्रकरणों में लापरवाही करने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। सदर तहसील में नगर निगम के सफाई नायक सदाकत अली, लेखपाल रितू सिंह, सुशील शुक्ला, नगर निगम जोन छह के कर अधीक्षक राकेश कुमार व एयरपोर्ट थाने के थानाध्यक...