बरेली, दिसम्बर 20 -- बकायेदार उपभोक्ताओं व बिजली चोरी के लंबित मामलों का निस्तारण किए जाने के लिए एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में बिजली बिल राहत योजना शुरू की गई। योजना के तहत राजस्व वसूली में लापरवाही व कम पंजीकरण कराने पर एक एसडीओ, चार जेई को मुख्य अभियंता ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में लागू वर्टिकल व्यवस्था के तहत कॉमर्शियल वर्टिकल के एसडीओ संजीव गुप्ता व जेई इंद्रराज, प्रदीप कुमार, सुनील व विकेश कुमार द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही थी। इनके द्वारा योजना के तहत बकायेदार उपभोक्ताओं का पंजीकरण भी कम कराया गया। ऐसे में पांचों लोगों को बिजली निगम की धारा नियम-10 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं हाईकोर्ट के निर...