बरेली, फरवरी 24 -- डीएम अविनाश सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायती पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में डीएम ने पाया कि एक्सईएन जल निगम ग्रामीण की पोर्टल पर एक भी शिकायत निस्तारित नहीं हो पाई है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संतुष्टि फीडबैक पर अधिक ध्यान दें। इसकी मुख्यमंत्री के स्तर से लगातार मानिटरिंग की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अधिकारी सुबह दस से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठकर जनता की समस्याओं को सुने और उनको पोर्टल पर अपलोड करें। शिकायत का निस्तारण करते समय शिकायतकर्ता से फोन पर अवश्य पूछे कि वह इससे संतुष्ट है या नहीं। बैठक में सीडीओ देवयानी, एडीएम ई पूर्णिमा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...