एटा, मई 24 -- शनिवार को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने ब्लॉक मारहरा क्षेत्र में गांव ततारपुर, श्यौराई स्थित टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। टीकाकरण सत्र पर खामियां मिलने पर सीमएओ ने नाराजगी व्यक्त की। टीकाकरण में कमियां मिलने पर सीएमओ ने एएनएम पवित्रा का एक दिन का और बीपीएम मुकेश कुमार का मई माह का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोका गया है। साथ ही आशा लीलावती का नियमित भुगतान रोका गया है। निरीक्षण में सीएमओ ने शासन की मंशा के अनुसार बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. रामसिंह ने भी जनपद के अन्य ब्लॉकों में भ्रमण कर टीकाकरण सत्रों पर चल रहे कार्य को परखा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.