औरैया, नवम्बर 4 -- जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के दौरान विभागीय कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा में अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण की लगातार मीटिंग में अनुपस्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद उपस्थित न होना गंभीर लापरवाही है। पेयजलापूर्ति संबंधी योजनाओं की समीक्षा न हो पाने पर उन्होंने शासन को भी अवगत कराते हुए आगे कार्रवाई के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रात: 10 से 12 बजे तक कार्यालय में अनिवार्य रूप से मौजूद रहें और दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि किसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.