गाजीपुर, जनवरी 21 -- जखनिया, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक सभागार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बैठक हुई। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बैठक में उपस्थित बीएलओ को चेताया कि कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। समय रहते कार्य को पूरा कर लें। पंचायत चुनाव में जो डुप्लीकेट सूची ग्राम पंचायतवार जारी हुई है, जो भी मतदाता है इनके आधार फीड कराना है। एसडीएम ने कहा कि ग्राम पंचायत में जो लोग अपना आधार कार्ड नहीं देंगे वे लोग विलोपित कर दिए जाएंगे। आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर देने आवश्यक हैं । उन्होंने कहा कि छोटी ग्राम पंचायतो में सात दिन के अंदर बीएलओ अपने कार्य पूर्ण करा सकते हैं और बड़ी ग्राम पंचायतो में बीएलओ अपने स्तर से जल्द कार्य पूर्ण कराए। सबकी फीडिंग समय से हो सके। सभी लोगों को एडीओ पंचायत अशोक कुमार यादव ने कहा कि अग...