बेगुसराय, मार्च 12 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय में अनुसंधानकर्ताओं के साथ सांप्रदायिक, पुलिस पर हमला से संबंधित व विधि व्यवस्था प्रभावित करने वाले अन्य कांडों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में अनुसंधान में लापरवाही बरतने के आरोप में लाखो थाना के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही करने का निर्देश डीआईजी आशीष भारती ने दिया है। इसी तरह साहेबपुरकमाल थाना के प्रशिक्षु अवर निरीक्षक अमन कुमार को एक निंदन की सजा दी गई है। समीक्षा में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बेगूसराय खगड़िया जिला के पुलिस अधीक्षक, एसडीपीओ एवं थाना अध्यक्ष शामिल हुए। कांडों के अनुसंधानकर्ताओं को सभी लंबित कांडों में त्वरित गति से अनुसंधान पूर्ण करने व वांछित, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व कुर्की करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.