चंदौली, फरवरी 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। कार्य के प्रति लापरवाही, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का पालन न करने सहित कई मामलों में दोषी पाए जाने पर उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के मुख्य अभियंता संदीप कुमार ने चंदौली के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता अमित राजपूत के खिलाफ जांच बैठा दी है। अमित राजपूत पर जल सेवा आंकलन, पेयजल योजनाओं की प्रगति कम होने, असंतोषजनक कार्य होने, आईजीआरएस में अंतोषजनक फीडबैक का प्रतिशत अत्यधिक होने की शिकायत पाई गई है। साथ ही जनवरी माह में योजनाओं का निरीक्षण नही करने, कार्यों में अपेक्षित रूचि न लेने, कार्यों के पर्यवेक्षण में गम्भीर शिथिलता व लापरवाही बरतने, उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन न करने, अधिकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विरूद्ध कार्य करने की शिकायत है। वही शासन के समक्ष विभाग की छवि धूमिल करने और उत...