उरई, दिसम्बर 5 -- कोंच। शासन के निर्देशों के तहत किसानों के लिए खोले गए ज्वार बाजरा क्रय केंद्र बदइंतजामी की भेंट चढ़ गई है। हाल यह है िक क्रय केंद्र बंद है। किसान वापस लौट रहे हैं। मामला सामने आया तो एसडीएम ने एक्शन लेते हुए केन्द्र प्रभारियों को हिदायत दे दी। कोंच में किसानों को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उपजिलाधिकारी कोंच ज्योति सिंह ने कोंच गल्ला मंडी स्थित ज्वार-बाजरा क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने क्रय केंद्र पर रखे रजिस्टरों का भंडारण से मिलान करते हुए खरीद प्रक्रिया की गहन पड़ताल की। एसडीएम ने केंद्र प्रभारी और मंडी सचिव को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों की उपज का उचित मूल्य पर समय से क्रय सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ज्योति सिंह ने क्रय केंद्र की समग्र कार्यप्रणाली पर ...