बगहा, मार्च 8 -- बेतिया, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कार्यों के दायित्व के निर्वहन में लापरवाही और स्वेच्छाचारिता के कारण दो पंचायत सेवकों का अनुबंध रद्द डीडीसी सुमित कुमार ने रद्द कर दिया है। डीडीसी ने बताया कि उक्त दोनों पंचायत रोजगार सेवक गंडक पार पिपरासी और ठकराहा प्रखंड में पदस्थापित थे। उन्होंने बताया कि पिपरासी प्रखंड के ग्राम पंचायत राज- मझरिया एवं बलुआ में पदस्थापित पंचायत रोजगार सेवक अशोक शर्मा पर उनके पदीय दायित्व के निर्वहन में लापरवाही एवं स्वेच्छाचारित बरतने का आरोप था जो जांच में सही पाया गया। उनका स्पष्टीकरण भी संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके कारण विभागीय प्रावधान के आलोक में उनका अनुबंध रद्द कर दिया गया। इसी प्रकार ठकराहा प्रखंड के ग्राम पंचायत जगीराहाँ के पंचायत रोजगार सेवक जीतेन्द्र राम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के विभागीय नियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.