हरदोई, जनवरी 4 -- हरदोई जनपद के नगर निकायों में लाखों रुपये खर्च होने पर भी अधिकतर एमआरएफ सेंटर किसी काम के नहीं साबित हो रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से पालिका व पंचायत की आय नहीं बढ़ पा रही है। वहीं कूड़े का निस्तारण अटका है। जैविक खाद भी नहीं बन पा रही है। कहीं ताला लटक रहा तो कहीं कर्मचारी गायब रहते हैं। इन केंद्रों के संचालन में हो रही लापरवाही मौके पर जाते ही नजर आ जाती है। इसके बावजूद जिम्मेदार उदासीनता बरत रहे हैं। इससे स्वच्छ भारत मिशन बेमतल साबित हो रहा है। सांडी में खुलेआम सड़कों पर जल रहा कूड़ा सांडी। लाखों रुपये की सरकारी धनराशि खर्च कर कस्बे में निकलने वाले कूड़े का निस्तारण करने के लिए करीब दो साल से निर्मित एमआरएफ सेन्टर और साल भर पहले बना बेडबेस्ट प्लांट कूड़ा नही पहुंचने से संचालित नहीं हो पाया है। वही दूसरी ओर नगरपालिका क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.