बाराबंकी, जनवरी 16 -- फतेहपुर। मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र के ग्राम बसौली में गुरुवार रात सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप से खोला गया पानी बाद में बंद ही नही हुआ। सुबह तक चले पानी से आसपास आधा दर्जन किसानों के खेतों में जलभराव हो गया। जिससे 17 बीघे फसल बर्बाद हो गई। ग्राम बसौली में सिंचाई के लिए सरकारी नलकूप संख्या 152 एफपीजी स्थापित है। यहां नलकूप आपरेटर राकेश मिश्रा की तैनाती है। नलकूप से क्षेत्रीय किसान सुविधानुसार खेतों में सिचाई करते हंै। 15 जनवरी की रात खेतों में पानी के लिए नलकूप खोला गया। लेकिन बाद में बंद करना ही भूल गए। जिससे उफनाया पानी आसपास खेतों में भरता चला गया। जलभराव से किसान शिव कैलाश शुक्ल दो बीघे आलू, शिव भगवान की तीन बीघा सरसों, लक्ष्मण व अनुष्थ की डेढ़, डेढ़ बीघा सरसो, राम चन्द्र वर्मा के सात बीघे गेंहू तथा उमेश चन्द्र व राम प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.