संवाददाता, जनवरी 8 -- यूपी के मुजफ्फरनगर में भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव भौराखुर्द से मंगलवार शाम से लापता 7 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। बुधवार सुबह बच्चे का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। उसके गले पर चोट के निशान बने हुए थे। आशंका जताई जा रही है कि बच्चे की गला दबाकर हत्या की गयी है। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। एसएसपी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। भौराखुर्द निवासी जमील का 7 वर्षीय बेटा समध मंगलवार शाम अन्य बच्चों के साथ घर के पास खेल रहा था, लेकिन रात्रि में वह घर पर नही पहुंचा। परिजनों ने काफी देर तक उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात्रि में परिजनों ने थाने पर पहुंचकर उसकी गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी। रात्रि में पुलिस व परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.