रांची, जून 23 -- पिपरवार, संवाददाता। पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के बचरा उत्तरी पंचायत अंतर्गत टोला हेसाबार निवासी विजय करमाली के 26 वर्षीय पुत्र सुनील करमाली का शव सोमवार सुबह दामोदर नदी से बरामद किया गया। जानकारी के अनुसार वह शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था, जहां तेज बहाव के कारण डूब गया। काफी खोजबीन के बावजूद शव उसी दिन नहीं मिल सका। परिजनों और ग्रामीणों द्वारा लगातार प्रयास के बाद तीसरे दिन सुबह उसका शव नदी से निकाला गया। इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर जुटे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...