कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर देहात। बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव के रहने वाले लापता होमगार्ड का रविवार को अकबरपुर में शव मिलने के 24 घंटे बाद भी उसकी मौत को लेकर उलझाव बरकरार है। पुलिस जहां दुर्घटना में उसकी मौत की बात कह रही है। वहीं उसके परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इधर देर रात हुए पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने उसके शव का निगोही के पास सेंगुर नदी में दुर्वाषा आश्रम के पास अंतिम संस्कार कर दिया। बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव का रहने वाला हामगार्ड बाइस वर्षीय मयंक पाल 2 जनवरी को रूरा थाना क्षेत्र के करिगांव निवासी अपनी बुआ मीना पाल के पुत्र अजय पाल की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए सहजादपुर के पास स्थित एक होटल में आया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अकबरपुर कोतवाली में शनिवार ...