चाईबासा, अगस्त 18 -- चाईबासा। जगन्नाथपुर पुलिस ने माइंस करंजिया गांव के एक तालाब से 47 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद किया था। सोमवार को उसके परिजन सदर अस्पताल आ कर सुकरमुनी लोहार के रूप में पहचान की। परिजनों ने बताया कि सुकरमुनी लोहार शुक्रवार घर से निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं आई। खोजबीन करने के बाद भी नहीं मिली। सोमवार को सुबह अखबारों में अज्ञात महिला का शव मिलने की खबर पढ़ कर सदर अस्पताल आए। पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को देख कर सुकरमुनी लोहार के रूप में पहचान किया गया। रविवार को जगन्नाथपुर पुलिस ने माइंस करंजिया के एक तालाब से शव को बरामद किया था। परिजनों ने बताया कि उक्त महिला हाटगमहरिया के जामडीहा गांव की रहने वाली थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.