बाराबंकी, जनवरी 23 -- हैदरगढ़। कोतवाली क्षेत्र के जासेपुर गांव से एक सप्ताह पहले लापता हुए अब्दुल हाफिज (40) का शव गुरुवार की शाम घर से दो किमी दूर अंसारी गांव के समीप नहर में मिला। पुलिस ने शव को नहर से निकलवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पत्नी ने दी थी गुमशुदगी की तहरीर: बुधवार को जासेपुर गांव निवासी मृतक अब्दुल हाफिज की पत्नी सबा ने बुधवार को थाना हैदरगढ़ में तहरीर दिया था। पुलिस को बताया था कि 15 जनवरी को उसके पति अब्दुल हाफिज ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन ससुराल नहीं पहुंचे थे। काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों ने नहर में देखा शव: गुरुवार की शाम अंसारी गांव के समीप ग्रामीणों ने बड़ी नहर सिंहपुर ब्रांच में पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ब...