बदायूं, जुलाई 26 -- क्षेत्र के गांव अहमदनगर असौली में एक सप्ताह पहले घर से बिल्सी नगर को जाने की बात कहकर निकले वृद्ध का कोई सुराग नहीं लगा है। शुक्रवार के उनके नाती ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है। गांव निवासी अरविंद पुत्र उरमान सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके बाबा नत्थू सिंह पुत्र भूपाल 19 जुलाई को सुबह नौ बजे घर से बिल्सी नगर को आये थे। उसके बाद घर वापस नहीं आये। उनको काफी तलाश किया, मगर उनका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...